फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girls from class 9th to 12th will get milk and chocolate in school

Fatehabad News: नौवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को स्कूल में मिलेगा दूध और चॉकलेट

Tue, 12 May 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girls from class 9th to 12th will get milk and chocolate in school
गांव हड़ोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं  को दूध देने के अ​भियान की शुरूआत क
फतेहाबाद। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं को अब मिड डे मील में दूध और चॉकलेट मिलेगा। नए सत्र की शुरूआत से पहले इसकी घोषणा की गई थी और अब इसकी शुरूआत की गई है। सप्ताह में दो दिन छात्राओं को दूध और दो दिन चॉकलेट दी जाएगी। हालांकि दूध की मात्रा कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों की तरह ही रखी गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत छात्राओं को 20 ग्राम दूध का फ्लेवर्ड पाउडर दिया जाएगा। विभाग की तरफ से दूध पाउडर जारी किया गया है और स्कूलों में इसे तैयार किया जाना है। इससे जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रही करीब 15 हजार छात्राओं को फायदा मिलेगा। मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ोली में छात्राओं को दूध वितरित किया गया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि सरकार की यह पहल छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक विकास और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। पौष्टिक आहार मिलने से छात्राओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों का विकास होगा जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि नछत्तर सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य मजबूत होगा तभी देश का भविष्य मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा। प्राचार्य बंसी लाल ने बताया कि मिड डे मील योजना केवल पहली से आठवीं कक्षा तक सीमित थी लेकिन अब उच्च कक्षाओं की छात्राओं को भी दूध एवं चॉकलेट उपलब्ध करवाने से शिक्षा के साथ-साथ पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मुखिया धर्मपाल, मिड डे मील इंचार्ज जगतार सिंह, प्रवक्ता प्रमोद रोहिला, कुलभूषण, अनिल गोयल, विकास टुटेजा भी मौजूद रहे।


-

सवाल : दूध करेगा कौन तैयार

शिक्षा विभाग निदेशालय ने बेशक कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए दूध देने की शुरुआत कर दी है लेकिन इसके साथ ही दूध तैयार करने और वितरण पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में मिड डे मील वर्कर हैं लेकिन वह भी विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर है। ऐसे में शिक्षकों पर दूध तैयार करके देने की जिम्मेदारी और हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed