फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl's body found near Jamalpur Shekhan railway track, suspicion of murder

Fatehabad News: जमालपुर शेखां रेलवे ट्रैक के पास मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found near Jamalpur Shekhan railway track, suspicion of murder
जमालपुर शेखां रेलवे लाइन के पास शव मिलने के मामले में जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। 
फतेहाबाद/जाखल। हिसार-जाखल रेलवे लाइन पर स्थित जमालपुर शेखां स्टेशन के पास मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में युवती का शव पड़ा मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है। रेलवे पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्र में सूचना देकर गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी मांगी है। युवती की मौत कैसे हुई, इसका राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा। शव को देखकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

जाखल राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के अधिकारियों ने फिलहाल शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मामले की सूचना पाकर हिसार से रेलवे पुलिस के डीएसपी जतिंद्र सिंह और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। सुबह करीब सवा छह बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। किसी ने डायल 112 पर कॉल करके जमालपुर शेखां रेलवे लाइन के पास कच्चे रास्ते पर युवती का शव होने की सूचना दी थी। मामला रेलवे लाइन का होने के चलते जाखल से रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रेलवे पुलिस द्वारा इसकी सूचना टोहाना थाने में भी दी गई। सूचना पाकर टोहाना थाना प्रबंधक देवीलाल भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवती के गले पर निशान, बाकी जगह नहीं कोई चोट
पुलिस ने शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल में रखवाया। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि परिवारजनों का पता लगाया जा सके। युवती के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवती के गले पर निशान है, बाकी जगह चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है। अभी तक युवती की पहचान भी नहीं हुई हैं। युवती की पहचान के प्रयास में जुटे हुए हैं। युवती के परिवार तक पहुंच कर मामले का पूरा पता चल सकेगा।
-जितेंद्र सिंह, प्रभारी, रेलवे पुलिस थाना हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed