फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl students waved in the 10th examination, 69.75 percent students passed

10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने लहराया परचम, 69.75 फीसदी विद्यार्थी पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girl students waved in the 10th examination, 69.75 percent students passed
फतेहाबाद के टैगोर मॉडल स्कूल की छात्रा साक्षी के जिले में तीसरे स्थान पर रहने पर खुशी मनाती सहपाठ - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। 12वीं कक्षा की तरह दसवीं में भी लड़कियों ने परचम लहराया है। जिले का परीक्षा परिणाम 69.75 फीसदी रहा है। वर्ष 2020 के मुकाबले जिले का परीक्षा परिणाम में कोई सुधार नहीं हुआ है। वर्ष 2020 में परीक्षा परिणाम 69.77 फीसदी रहा था। बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में 13826 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, इसमें 9522 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 1247 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में टॉप टेन में जिले के किसी भी विद्यार्थी ने जगह नहीं बना पाई है, जबकि जिला स्तर पर टॉप थ्री में 10 विद्यार्थी रहे हैं, इनमें 9 लड़कियां और एक लड़का है। टॉप थ्री में आए अधिकतर विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से हैं। फतेहाबाद के संन्यास आश्रम रोड स्थित शांति निकेतन स्कूल की छात्रा लक्ष्मी ने सर्वाधिक 495 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। बता दें कि बारहवीं कक्षा की तरह दसवीं में भी लड़कियों ने लड़कों पछाड़ा है। जिले में 6432 लड़कियों ने परीक्षा दी जिसमें 4701 पास हुईं और 612 की कंपार्टमेंट आई है, कुल 73.09 फीसदी पास हुई हैं। इसके अलावा 7219 लड़कों ने परीक्षा दी जिसमें 4821 लड़के पास हुए हैं और 637 की कंपार्टमेंट आई है, कुल 66.78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों से समझिए कितना हुआ सुधार
वर्ष 2018
परीक्षा में बैठे : 14027
पास हुए : 6872
फीसदी : 48.99
वर्ष 2019
परीक्षा में बैठे : 13970
पास हुए : 7938
फीसदी : 56.82
वर्ष 2020
परीक्षा में बैठे : 12646
पास हुए : 8823
फीसदी : 69.77
वर्ष 2022
परीक्षा में बैठे : 13826
पास हुए : 9522
फीसदी : 69.75
जिले में टॉप थ्री में रहे ये 10 विद्यार्थी
विद्यार्थी अंक स्कूल
लक्ष्मी 495 शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद।
दिलप्रीत कौर 495 महाराजा अग्रसेन स्कूल टोहाना।
सर्वेश 494 बालाजी पब्लिक स्कूल भट्टूमंडी।
योगेश कुमारी 494 शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद।
जश्रप्रीत 494 मॉडल केएम स्कूल डांगरा।
तन्नू 493 महाराजा अग्रसेन स्कूल टोहाना।
वंदना 493 शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी ढिंगसरा।
मोनिका रानी 493 शांति महक स्कूल बनावाली।
अंजलि 493 केएम सरस्वती स्कूल टोहाना।
साक्षी 493 टैगोर मॉडल स्कूल फतेहाबाद।
टॉप टेन से बाहर हुआ जिला
दसवीं के परीक्षा परिणाम में जिला टॉप टेन से बाहर हो गया है। जिले का प्रदेश में 14वां स्थान रहा है जबकि वर्ष 2020 में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा है। जिला 10 पायदान नीचे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 69.75 फीसदी रहा है हालांकि 2020 में भी जिले की ये ही स्थिति थी। परीक्षा परिणाम सुधारने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई पर असर हुआ है नहीं तो पहले से बेहतर परीक्षा परिणाम रहता।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी

जिले में प्रथम रही छात्रा लक्ष्मी को मिठाई खिलाकर बधाई देते शिक्षक व परिजन।

जिले में प्रथम रही छात्रा लक्ष्मी को मिठाई खिलाकर बधाई देते शिक्षक व परिजन।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed