फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Girl Students protest continues in tohana

टोहाना: नहीं थम रहा दुर्गा महाविद्यालय प्रबंधन और छात्राओं के बीच का विवाद, चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी

Sat, 14 May 2022 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 May 2022 01:44 PM IST
सार

छात्राओं ने बताया कि वे पिछले चार दिन से महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना लगाए बैठी हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को प्रबंधन कमेटी द्वारा बसें भी नहीं भेजी गईं ताकि उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया जा सके

विज्ञापन
Girl Students protest continues in tohana
टोहाना में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना के श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय की प्रबंधन कमेटी और छात्राओं के बीच का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। धरने के चौथे दिन छात्राओं ने रतिया रोड पर जाम लगाकर प्रशासन और महाविद्यालय की कमेटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। जाम के चलते सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। छात्राओं के इस प्रदर्शन को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने आकर समर्थन किया ताकि लड़ाई को मजबूती से लड़ा जा सके।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रा सुनीता, काजल, सीमा ने बताया कि वे पिछले चार दिन से महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना लगाए बैठी हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रबंधन कमेटी द्वारा बसें भी नहीं भेजी गईं ताकि उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया जा सके लेकिन हम बेटियां अपना हक लेकर रहेंगी। किसी के आगे नहीं झुकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने कहा कि वे रेहड़ी और ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से कॉलेज पंहुंची हैं, जब तक कॉलेज को सरकार के अधीन नहीं किया जाएगा वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगी। किसान नेता रमेश डांगरा ने बताया कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है लेकिन पिछले चार दिन से बेटियां अपनी जायज मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं लेकिन सरकार व प्रशासन मौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed