{"_id":"5e23a59e5eef82e77400f2edbb9827cf","slug":"girl-raped-by-uncle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत में नाबालिग बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम को वह किसी कार्य के लिए गांव से बाहर गया था।
इस बीच उसका भाई चमकीला उसकी लड़की को मिठाई खिलाने के बहाने पास के खेत के ट्यूबवेल पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
नाबालिग के पिता का आरोप है कि शाम को जब वह अपनी पत्नी के साथ घर आया तो लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की महिला सेल अधिकारियों व अन्य टीम ने आकर लड़की के बयान लेकर मेडिकल करवाया।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद बच्ची के पिता के बयानों के आधार पर बच्ची के ही चाचा चमकीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत पर लड़की के ही चाचा के खिलाफ बलात्कार व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर धरपकड़ के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।