{"_id":"666befeb70f3edfe06013434","slug":"girl-from-gorakhpur-in-up-cut-her-vein-in-roadways-bus-case-of-love-affair-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: यूपी के गोरखपुर से भूना आई युवती ने रोडवेज बस में काटी नस, प्रेम प्रसंग का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: यूपी के गोरखपुर से भूना आई युवती ने रोडवेज बस में काटी नस, प्रेम प्रसंग का मामला
Fri, 14 Jun 2024 12:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:53 PM IST
सार
हरियाणा रोडवेड की बस में युवती ने सीट पर ही किसी ब्लेड या अन्य नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काट ली। युवती की इस हरकत को देखकर बस में खलबली मच गई। कंडक्टर ने तत्काल डायल 112 टीम को सूचना दी और पुराने बस स्टैंड पर पहुंचने के लिए पुलिस को कहा।
विज्ञापन
युवती
- फोटो : संवाद
विस्तार
भूना से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस में एक प्रवासी युवती ने नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काट ली। कंडक्टर ने डायल 112 टीम को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 टीम युवती को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 20 वर्षीय युवती भूना क्षेत्र के गांव घोटडू निवासी एक युवक को मिलने आई थी। उसने युवक से मुलाकात की। इसके बाद युवक के चाचा ने उसे भूना से फतेहाबाद आने वाली रोडवेज बस में बिठा दिया। जहां युवती ने सीट पर ही किसी ब्लेड या अन्य नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काट ली। युवती की इस हरकत को देखकर बस में खलबली मच गई। कंडक्टर ने तत्काल डायल 112 टीम को सूचना दी और पुराने बस स्टैंड पर पहुंचने के लिए पुलिस को कहा।
विज्ञापन
जैसे ही बस फतेहाबाद के बस स्टैंड पर पहुंची तो डायल 112 पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवती को तुरंत नागरिक अस्पताल ले गई। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवती ने पुलिस को बताया है कि वह और युवक दिल्ली में निजी कंपनी में एक साथ काम करते थे और सालभर पहले उनकी दोस्ती हुई थी। इसी के चलते वह उससे मिलने आई थी। डायल 112 टीम में कार्यरत पुलिसकर्मी सुनीता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन