फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ghaggar water level is continuously rising

Fatehabad News: लगातार बढ़ रहा घग्घर का जलस्तर

Wed, 06 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar water level is continuously rising
घग्घर नदी की वर्तमान ​स्थि​ति। संवाद
जाखल। जुलाई के अंत तक घग्घर नदी में पानी की आवक नाममात्र रहने के बाद अगस्त की शुरुआत से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के गुहला चीका हेड पर पानी के स्तर में एकाएक वृद्धि होने के चलते नदी के आगे के खनौरी हेड व चांदपुरा साइफन पर भी पानी के स्तर में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग से मिली जानकारी मुताबिक बुधवार शाम को नदी के गुहला चीका हेड पर 19096 क्यूसेक पानी मापा गया है। मंगलवार शाम को यहां जलस्तर 13860 क्यूसेक था। गुहला चीका हेड पर पानी बढ़ने से मंगलवार शाम की अपेक्षा खनौरी हेड पर 1250 क्यूसेक अधिक पानी बढ़ा दर्ज किया गया, वहीं नदी पीछे से बढ़े पानी का असर चांदपुरा साइफन पर भी दिखाई दिया है। बुधवार शाम को चांदपुरा साइफन पर 3150 क्यूसेक जलस्तर दर्ज किया गया है, जबकि मंगलवार शाम को यहां 2150 क्यूसेक पानी बह रहा था।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नदी में पानी की स्थिति सामान्य है, वहीं प्रशासन द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को अंतिम रूप देने का दावा किया गया है लेकिन पीछे से लगातार हो रहीं वर्षा के कारण नदी के जलस्तर में आगे भी वृद्धि होने की संभावना है। वर्ष 2023 में आईं बाढ़ के मंजर को याद कर नदी के तटवर्ती किसानों को फसलों के बर्बाद होने का डर सताने लगा है। इससे भयभीत प्रभावित क्षेत्रों के लोग नदी पर पहरेदारी कर रहें है, वहीं नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन की ओर से चांदपुरा साइफन पर नदी की जल क्षमता 22 हज़ार क्यूसेक बताई गई है, वहीं नदी में पानी अधिक आने पर यहां से पानी रंगोई नाले में निकास होता है। रंगोई नाले की क्षमता भी 6 हज़ार क्यूसेक है। ऐसे में फिलहाल जाखल क्षेत्र में जलस्तर की स्थिति सामान्य होने के साथ ही नदी में पीछे से भी पानी क्षमता से काफ़ी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन








टोहाना सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव सिंगला ने कहा कि फिलहाल पानी नदी की क्षमता से बेहद कम है। फिर भी आने वाले दिनों में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। नदी के कमजोर तटबंध मजबूत करने के साथ ही नदी व रंगोई नाले में जल प्रवाह होने की समुचित व्यवस्था की गई है।




---



कब -क्या रही स्थिति



मंगलवार शाम की अपेक्षा बुधवार सुबह की प्रशासनिक रिपोर्ट में भी जलस्तर बढ़ा दर्ज किया गया। मंगलवार शाम की अपेक्षा बुधवार सुबह यहां जलस्तर 13860 से बढ़ कर 16016 क्यूसेक व खनौरी हेड पर 2900 से बढ़ कर 3790 क्यूसेक अथवा चांदपुरा साइफन पर 2150 से बढ़ कर 3150 क्यूसेक हो गया था। इसके बाद बुधवार शाम को जलस्तर फिर से बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed