फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Getting online OPD slip was expensive, cyber thug cheated one lakh rupees

Fatehabad News: ऑनलाइन ओपीडी पर्ची कटवानी पड़ी महंगी, साइबर ठग ने की एक लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Getting online OPD slip was expensive, cyber thug cheated one lakh rupees
फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी पवन रूखाया को कान के दर्द के लिए डॉक्टर की ऑनलाइन ओपीडी पर्ची कटवाना महंगा पड़ गया। शातिर ठग ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत पर पवन रूखाया ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी पवन रूखाया ने बताया कि 13 मार्च 2024 को कान के दर्द के लिए जिंदल अस्पताल हिसार में डॉक्टर की अप्वाइंटमेंट लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग व्हाट्सएप नंबर पर करवाई। इस दौरान एक व्यक्ति ने फार्म भरवा लिया और जिसमें मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, नाम आदि लिया गया। इसके बाद अंत में 20 रुपये की पर्ची ऑनलाइन कटवा दी और 14 की बुकिंग कर दी। 14 मार्च की सुबह व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं और कल आना। लेकिन 14 मार्च की रात को मोबाइल नंबर पर बैंक खाता से 99500 और 500 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजर को बताया और उन्होंने खात फ्रीज करवा दिया। इसके बाद डायल 1930 पर भी शिकायत दी गई। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed