फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Get rid of expensive medicines from outside, patients will get 65 types of medicines in the Jan Aushadhi Center of Civil Hospital.

Fatehabad News: बाहर की महंगी दवाओं से छुटकारा, नागरिक अस्पताल के जन औषधि केंद्र में मरीजों को मिलेंगी 65 तरह की दवाई

Thu, 06 Feb 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Get rid of expensive medicines from outside, patients will get 65 types of medicines in the Jan Aushadhi Center of Civil Hospital.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जनऔष​​​धि केंद्र शुरू करते हुए अ​धिकारीस्त्रोत अस्पताल प्रशा
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की शुरुआत हो गई। अब मरीजों को डिस्पेंसरी में दवाई न मिलने पर बाहर मेडिकल से महंगे दामों पर दवाई खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीज जन औषधि केंद्र दवाई खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में जन औषधि केंद्र में 65 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल प्रशासन खुद केंद्र का संचालन करेगा। हालांकि मुख्यालय की तरफ से जन औषधि केंद्र के लिए बजट जारी नहीं किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने यूजर मनी से ही दवाइयों की खरीद की है। इसी से जो आमदनी होगी उसी से दोबारा खरीद की जाएगी। फिलहाल स्थिति ये है कि डिस्पेंसरी में दवाई उपलब्ध न होने पर मरीज को बाहर मेडिकल से खरीद करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

- डिस्पेंसरी से ले सकेंगे हार्ट से लेकर संक्रमण तक की दवाई
जन औषधि केंद्र से मरीज हार्ट से लेकर शुगर व संक्रमण तक की दवाई खरीद सकेंगे। ये जरूरी नहीं होगा कि सरकारी अस्पताल की पर्ची पर ही यहां से दवाई मिलेगी। कोई भी व्यक्ति केंद्र से दवाई ले पाएगा। अधिकारियों की माने तो केंद्र में विभिन्न चिकित्सीय श्रेणियों जैसे हृदय संबंधी, मधुमेह विरोधी, संक्रमण विरोधी आदि में दवाओं का व्यापक संग्रह उपलब्ध होगा। करीब एक हजार तरह की दवाइयां सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 90 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां
जनऔषधि केंद्र में मरीज को दवाइयों का बिल भी मिलेगा और सिस्टम ऑनलाइन रहेगा। केंद्र में मरीजों को ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में 50 से 90 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी।
- 36 हजार से खरीदी गई हैं दवाएं
नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र शुरू करने के लिए अभी 36000 मूल्य की 65 विभिन्न दवाइयां मंगवाई गई हैं। अधिकारियों की माने तो जन औषधि केंद्र पर मरीज दवा की सेवा लेना शुरू करेंगे वैसे और भी अलग-अलग प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवा दी जाएंगी। पहले दिन करीब डेढ़ हजार कीमत की दवाइयों की बिक्री हुई है।
- अस्पताल में रहती है 900 मरीजों की ओपीडी
नागरिक अस्पताल में महिला रोग, चर्म रोग, मनोरोग, दंत रोग, नाक व गला रोग, नेत्र रोग, टीबी रोग आदि विशेषज्ञों की ओपीडी होती है। अस्पताल में रोजाना करीब 850 से 900 मरीजों की ओपीडी रहती है।

-प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया है। मरीज अब सस्ते दामों पर यहां से दवाई खरीद सकेंगे। कोई व्यक्ति यहां से दवाई ले सकता है। अस्पताल प्रशासन खुद इसका संचालन करेगा।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed