फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Get control over pink bollworm by removing branches of softwood crop from the field: Dr. Jain

नरमे की फसल की बनछंटियों को खेत से बाहर करके गुलाबी सुंडी पर पाएं नियंत्रण : डॉ. जैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Get control over pink bollworm by removing branches of softwood crop from the field: Dr. Jain
भट्टूकलां अनाजमंडी में कृषि मेले में भाग लेते किसान।
भट्टू कलां। भट्टू कलां अनाज मंडी में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से किसान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की अध्यक्षता एसएमएस डाॅ. सुभाष लोहान ने की। केंद्रीय कपास अनुसंधान सिरसा के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सतीश जैन ने बताया कि गुलाबी सुंडी का नियंत्रण किसान नरमे की फसल की बनछंटियों को खेत से बाहर करके या अवशेषों को जलाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे 50 प्रतिशत तक नियंत्रण किया जा सकता है। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टाॅल व कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। खंड के विभिन्न गांवों के किसानों ने बीज, खाद, कृषि यंत्रों की जानकारी ली। इस दौरान डाॅ.सुरेश पारीक ने धान व ग्वार की फसल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं डाॅ. जनक पूनिया ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर खंड कृषि अधिकारी महेंद्र सिंह, डाॅ. भादर सिंह, डाॅ. राजेंद्र, भजनलाल माचरा, राकेश कड़वासरा, राजेश माचरा, सूरजभान झाझडिया, सुरेश, भागीरथ सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed