{"_id":"643d87b6bf31e27bf60774c8","slug":"gaushala-representative-said-to-dc-if-the-demands-are-not-accepted-we-will-close-the-gaushalas-and-hand-over-the-keys-to-you-fatehabad-news-c-21-1-108979-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसी से बोले गोशाला प्रतिनिधि, मांगें नहीं मानीं तो गोशालाएं बंद कर चाबियां आपको सौंप देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसी से बोले गोशाला प्रतिनिधि, मांगें नहीं मानीं तो गोशालाएं बंद कर चाबियां आपको सौंप देंगे
Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
डीसी मनदीप कौर से मिलते गोशाला संघ के पदाधिकारी।
फतेहाबाद। गेहूं कटाई के बाद एक बार फिर तूड़ी का मुद्दा गरमाने लगा है। गोशालाओं में तूड़ी संकट को देखते हुए सोमवार को गो सेवा संघ के पदाधिकारी डीसी मनदीप कौर से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने तूड़ी का स्टॉक करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रत्येक गाय के पांच हजार रुपये के हिसाब से हर गोशाला को स्पेशल ग्रांट देने की मांग भी रखी, ताकि गोशाालाओं में गोवंश के लिए तूड़ी खरीदी जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो वे गोशालाओं को ताला लगाकर चाबियां डीसी को दे देंगे, इसके बाद प्रशासन स्वयं गोशालाओं का संचालन करें।
गोशाला पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अशोक भुक्कर ने बताया कि इस समय मार्केट में 700 रुपये प्रति क्विंटल तूड़ी बिक रही है, जिस कारण गोशालाएं महंगी तूड़ी खरीदने पर न केवल विवश है बल्कि असमर्थ है। इस कारण गोशाला में दान भी कम आने लगा है। इसलिए प्रति गाय 5000 हजार रुपये के हिसाब से हर गोशाला को स्पेशल ग्रांट दी जाए, 50 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन चारे की ग्रांट दी जाए। जिन गोशालाओं में तूड़ी के शेड व गोदाम नहीं, उनके लिए भी ग्रांट दी जाए।
अब एक दिन के एक गाय के मिल रहे 83 पैसे
उन्होंने बताया कि फिलहाल एक दिन का प्रति गाय 83 पैसे ग्रांट मिल रही है। इतने कम पैसों में गोशाला प्रबंधन व्यवस्था नहीं बना पा रहे हैं। पिछले साल पांच दिन तक धरना दिया गया तो प्रदेश सरकार ने इस बार गोशालाओं का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये दिया। अब गोशालाओं में महीने-दो महीने की ही तूड़ी बची है, अब तूड़ी का सीजन है इसलिए सरकार स्पेशल ग्रांट दे। जिले में 67 गोशालाएं हैं, जिनमें करीब 70 हजार गोवंश हैं। इस दौरान सभी गोशालाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।