फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gas agency sealed after irregularities found in stock records

Fatehabad News: स्टॉक-रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर गैस एजेंसी की सील

Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gas agency sealed after irregularities found in stock records
टोहाना में गैस एजेंसी को सील करते हुए अधिकारी
टोहाना। डांगरा रोड स्थित रसोई गैस एजेंसी में सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान विभाग की टीम ने खामियां मिलने की बात कहकर गैस एजेंसी को सील कर दिया है। टीम ने रिपोर्ट जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस एजेंसी पर गैस सिलिंडर देने में लापरवाही बरते जाने की शिकायत उपभोक्ता लगातार विभाग को कर रहे थे। कुछ दिन पहले वार्ड दो निवासी सतपाल ने पीएमओ और सीएमओ में शिकायत भेजकर टोहाना की दो एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


फूड सप्लाई विभाग से निर्दोष पूनिया ने बताया कि रसोई गैस एजेंसी माया खोबड़ा के नाम से है। जांच के दौरान वहां हवा सिंह मिले हैं। एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया गया। हवा सिंह ने बताया कि अभी स्टाफ नहीं है। इसके दस्तावेज भी वे पेश नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में गोदाम में खाली सिलिंडर 516 और 17 भरे हुए मिले। इसके अलावा छोटे सिलिंडर 343, कॉमर्शियल 51 मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed