फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage will be collected from 30 thousand houses in the city, 80 tons of garbage is accumulated

Fatehabad News: शहर में 30 हजार घरों से उठेगा कचरा, 80 टन कचरा है जमा

Sun, 16 Feb 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected from 30 thousand houses in the city, 80 tons of garbage is accumulated
फतेहाबाद के थाना रोड पर सफाई न होने से फैली गंदगीसंवाद
फतेहाबाद। शहर में रविवार को भी सफाई नहीं हुई। इसके चलते मुख्य सड़कों व वार्डो में कचरे के ढेर लगे रहे। करीब 30 हजार घरों से दूसरे दिन भी घरों से कचरे का उठान नहीं हुआ। शनिवार को कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के चलते सफाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि शाम को कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया था लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते कर्मचारी काम पर नहीं आए। ऐसे में दो दिन में शहर में 80 टन कचरा जमा हो गया है। सोमवार को पहले की तरह कर्मचारी काम पर लौटेंगे और सफाई अभियान शुरू होगा। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा उठान भी सोमवार से ही शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि पुरानी सब्जी मंडी में पॉलीथिन के चालान काटने को लेकर कर्मचारियों व दुकानदारों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से ही कर्मचारियों ने काम रोककर धरना शुरू कर दिया था। शनिवार शाम को दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed