{"_id":"687fccad5ccf629b7f0612bf","slug":"garbage-is-not-picked-up-in-model-town-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137345-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मॉडल टाउन में नहीं होता कचरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मॉडल टाउन में नहीं होता कचरे का उठान
Tue, 22 Jul 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका अधिकारियों को समस्या बताते हुए मॉडल टाउन संगठन के सदस्य : नगर पालिका
रतिया। मॉडल टाउन एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को मॉडल टाउन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका सचिव शुभम कुमार से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से मॉडल टाउन की समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रधान सतपाल मंगला ने सचिव को बताया कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था की है। नगर पालिका का कोई भी सफाई कर्मचारी यहां सफाई करने के लिए नहीं आता। इसके अलावा मॉडल टाउन में कहीं भी कचरा गिराने के लिए डंपिंग स्थल नहीं बना हुआ और न ही डोर टू डोर की गाड़ी कचरा उठाने के लिए आती है।
प्रतिनिधियों ने बताया कि नगर पालिका ने उनसे कचरा उठाने के लिए टैक्स तो लेती है लेकिन सफाई की कोई भी व्यवस्था नहीं की जाती। जिस कारण से क्षेत्र में बदबूभरा माहौल बना रहता है। उन्होंने अपने स्तर पर कचरे के निपटान की व्यवस्था भी की थी।
विज्ञापन
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने मौके पर ही सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह को बुलाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में संजय मोदी, अजय कुमार, विजय कुमार गर्ग, विनोद जैन, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।