फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage in the city: When no place was found to dump it, the collection was stopped

शहर में कचरा : डालने के लिए जगह नहीं मिली तो उठान ही कर दिया बंद

Sat, 04 Apr 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Garbage in the city: When no place was found to dump it, the collection was stopped
फतेहाबाद में पुराने पीएनबी बैंक के सामने लगे कचरे के ढेर संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही से शहर में कचरा प्रबंधन की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार को हालात इतने खराब हो गए हैं कि बीघड़ रोड पर बने मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर कचरा डालने के लिए जगह न मिलने के चलते शहर के सेकेंडरी प्वाइंट से नगर परिषद प्रशासन ने उठान ही नहीं करवाया गया। शहर से रोजाना 30 से 35 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन


कचरे के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था न होने के कारण पिछले करीब एक साल से यह समस्या बनी हुई है। शहर के कई मुख्य मार्गों पर शनिवार को कचरे के ढेर लगे रहे। सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट से कचरे का उठान नहीं होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। जगह-जगह फैले कचरे से न केवल बदबू फैल रही है बल्कि लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कचरे का उठान न होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने, भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने, बीघड़ रोड, पुराना एसडीएम निवास के सामने प्वाइंट बना रखे हैं। इन जगहों पर से शनिवार को कचरे का उठान ही नहीं हुआ। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि शहर के लिए बनाए गए करीब पांच एकड़ के डंपिंग प्वाइंट की क्षमता पूरी तरह भर चुकी है। यहां पर कचरा डालने के लिए जगह बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

कचरे में लगातार 10 दिन तक लगी रही आग

बीघड़ रोड पर बने कचरा संग्रह स्थल पर करीब 10 दिन से आग लग रही थी। दो एकड़ और तीन एकड़ में बने डंपिंग प्वाइंट पर आग लगने का मामला मीडिया में आने के बाद नगर परिषद ने दमकल की गाड़ियां भेजकर इस बुझवाया भी था। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, सिटी वेलफेयर क्लब के प्रधान विनोद अरोड़ा का कहना है कि लंबे समय से कचरे के निस्तारण की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

-

मुख्य कचरा संग्रह स्थल पूरी तरह से भर चुका है। वहां पर जगह बनाई जा रही है। व्यवस्था होने के बाद डंपिंग प्वाइंट से कचरे का उठान शुरू करवा दिया जाएगा।

-महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed