{"_id":"647e1ab82f23c7f31f0ed7c4","slug":"garbage-dumping-point-built-at-fountain-chowk-the-supervisor-of-the-agency-said-it-was-built-on-the-instructions-of-the-mla-dudaram-shrugged-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-404-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फव्वारा चौक पर बना कूड़ा डंपिंग प्वाइंट, एजेंसी का सुपरवाइजर बोला विधायक के निर्देश पर बनाया, दुड़ाराम ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फव्वारा चौक पर बना कूड़ा डंपिंग प्वाइंट, एजेंसी का सुपरवाइजर बोला विधायक के निर्देश पर बनाया, दुड़ाराम ने झाड़ा पल्ला
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के फव्वारा चौक पर एक बार फिर से कचरा डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। फव्वारा चौक की आसपास की कॉलोनियों व बाजार का कूड़ा इकट्ठा करके फव्वारा चौक पर डाला गया। यहां से दोपहर 12 बजे कूड़ा उठाना शुरू किया गया। विरोध के बावजूद भी नगर परिषद ने यहां पर कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बना दिया है।
वहीं इस मामले में डोर टू डोर एजेंसी के सुपरवाइजर का कहना है कि विधायक के निर्देश पर यहां कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां से प्वाइंट हटाने के लिए वह खुद विधायक के सामने मांग रख चुके है। नगर परिषद के ईओ ऋषिकेश चौधरी का कहना है कि प्वाइंट हटाने के लिए निर्देश दिए जा चुके है। नगर परिषद पहले मीट मार्केट में खाली प्लॉट में कचरा डालता है और इसके बाद एजेंसी द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा उठा लिया जाता है।
बताया जा रहा है कि यहां के दुकानदारों और आसपास के घरों के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। इसके चलते प्वाइंट को फव्वारा चौक पर बना दिया है। शहर का मुख्य चौक होने के बावजूद यहां पर प्वाइंट बनाने से दुकानदारों को तो परेशानी हुई इसके अलावा यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कोट
विधायक के निर्देश पर फव्वारा चौक पर प्वाइंट बनाया गया है। पहले मीट मार्केट में डाला जा रहा था यहां के लोग विधायक मिले थे। इसके बाद फव्वारा चौक पर कचरा डालने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी की तरफ से दो बार दोपहर तक सफाई करवाई जा चुकी है।
-बंसीलाल, सुपरवाइजर, डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी
कोट
फव्वारा चौक पर डंपिंग प्वाइंट बनाने की सूचना मिली है। सीएसआई को यहां से प्वाइंट हटाने के निर्देश दे दिए गए है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
कोट
फव्वारा चौक पर कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बनाने के मेरी तरफ से कोई निर्देश नहीं दिए गए है। मीट मार्केट में पहले डाला जा रहा है वहां के लोगों को भी समस्या हो रही है। ऐसी जगह का चयन किया जाएगा जहां दोनों जगह के लोगों को परेशानी न हो सके।
- दुड़ाराम, विधायक