फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gang that used to check fetus gender for Rs 50,000 caught

Fatehabad News: 50 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करने वाला गिरोह पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gang that used to check fetus gender for Rs 50,000 caught
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने पंजाब के जलालाबाद में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अल्ट्रासाउंड संचालक से सेटिंग करके बिचौलिया महिला भ्रूण लिंग जांच करवा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलालाबाद में शुक्रवार शाम इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सौदा 50 हजार में तय हुआ था, बिचाैलियों को 40 हजार रुपये डाॅक्टर को देने थे और 10 हजार रुपये स्वयं रखने थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में ले लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जलालाबाद स्वास्थ्य विभाग मामला सामने आने पर कार्रवाई कर रहा है। भ्रूण लिंग जांच को लेकर फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग पहले भी पंजाब और यूपी में कार्रवाई कर चुका है। मामले के मुताबिक सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि जलालाबाद के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। इसको लेकर फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिकॉय मरीज को तैयार किया गया। डिकॉय मरीज ने बिचौलिया महिला प्रवीन रानी से संपर्क किया। प्रवीन रानी ने भ्रूण लिंग जांच करवाने को लेकर 50 हजार रुपये मांगे। इसके बाद प्रवीन रानी ने भ्रूण लिंग जांच को लेकर डिकॉय मरीज को जलालाबाद बुलाया।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन डॉ. निरपाल, डॉ. किशन टीम के साथ डिकॉय मरीज को साथ लेकर जलालाबाद पहुंचे। यहां पर एक गुरुद्वारा के पास डिकॉय मरीज बिचौलिया महिला प्रवीन रानी से मिली। डिकॉय मरीज ने बिचौलिए को 50 हजार रुपये दिए। बिचौलिया प्रवीन रानी स्कूटी पर डिकॉय मरीज को लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। यहां पर गर्भवती का अल्ट्रासाउंड किया गया और उसे बताया कि गर्भ में बेटा है। इस दौरान टीम ने कार्रवाई को अंजाम दे दिया। मौके पर बिचौलिए से 50 हजार रुपये की राशि और अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉ. अनिल छाबड़ा को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद की टीम ने जलालाबाद की नोडल अधिकारी डॉ. कविता को मामले से अवगत करवाया और मामले की शिकायत संबंधित थाना प्रभारी को दी गई। मामले में अब अगली कार्रवाई जलालाबाद की स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस करेगी।


कोट
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला बिचौलिया पंजाब में भ्रूण लिंग जांच करवा रही है। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया और बिचौलिया महिला से संपर्क किया गया। वह भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए तैयार हो गई और 50 हजार रुपये मांगे। बिचौलिया महिला जलालाबाद के सेंटर पर डिकॉय मरीज को जांच के लिए लेकर गई और वहां पर अल्ट्रासाउंड किया गया। बिचौलिया महिला व अल्ट्रासाउंड करने वाले को मौके पर टीम ने काबू कर लिया।
- डॉ. निरपाल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed