फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gang henchman arrested with eight stolen bikes

चोरी की आठ बाइक के साथ गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gang henchman arrested with eight stolen bikes
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी चोर से बरामद मोटरसाइकिल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान हिसार निवासी अभिषेक उर्फ मान उर्फ धुरी के रूप में हुई है। युवक से प्राथमिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हिसार, हांसी और राजस्थान से चोरी किए 8 मोटरसाइकिलों को भूना में कुलां रोड पर बंद पड़ी शुगर मिल के पास एक कमरे से बरामद किया है। युवक चोरी किए गए इन मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल फतेहाबाद पुलिस एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में गश्त को दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बंद पड़ी भूना शुगर मिल के पास एक कमरे में 8 मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। सूचना थी कि वहां खड़ा युवक इन मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में है। इन सभी मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। पूछताछ में पकड़े गए युवक अभिषेक ने बताया कि चोरी के बाद वे मोटरसाइकिलों को अपने पास नहीं रखते थे ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके इसलिए इन्होंने चोरी के मोटरसाइकिल को भूना में सुनसान इलाके में छिपाकर रखा हुआ था। पूछताछ में उसने अपने हिसार के एक साथी का नाम भी बताया है जोकि इस गिरोह का मास्टर माइंड है।
विज्ञापन

आरोपी ने कुबूल किया कि उसने साथी के साथ मिलकर दो माह पहले एक मोटरसाइकिल हिसार के सरकारी कॉलेज में लगे ट्रेड फेयर से और सात माह पुष्पा कांपलेक्स हिसार से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक आरोपी को पकड़ा है, पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में शामिल मास्टरमाइंड को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-डॉ. कविता, डीएसपी

मोटरसाइकिल चोरी मामले में पकड़े गए आरोपी को लेकर जाती पुलिस टीम।

मोटरसाइकिल चोरी मामले में पकड़े गए आरोपी को लेकर जाती पुलिस टीम।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed