{"_id":"6489f60ba175e72ccb057d15","slug":"fury-among-the-people-due-to-the-beating-of-the-shopkeeper-warned-to-close-the-city-if-no-action-is-taken-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-827-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दुकान के कारिंदे की पिटाई से लोगों में रोष, कार्रवाई न होने पर शहर बंद करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दुकान के कारिंदे की पिटाई से लोगों में रोष, कार्रवाई न होने पर शहर बंद करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
रतिया में थाना प्रभारी से मिलते दुकानदार।
रतिया। रतिया के नए बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर बाद 10-12 युवकों द्वारा एक दुकानदार की दुकान में तोड़फोड़ करने और दुकान कर्मी को घसीटकर कर पिटाई करने के मामले में शहर वासियों व दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष व्यक्त किया साथ ही थानाध्यक्ष को मिलकर चेतावनी भी दी कि अगर गुंडा तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन दुकानदारों को शहर बंद करना पड़ेगा।
दुकान कर्मी से मारपीट के 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने पर दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष पाया जा रहा है। दुकानदार सतीश हांडा, राजेश सेतिया, प्रदीप कुमार, लेखराज ने बताया कि मंगलवार को प्रदीप की नए बस स्टैंड के पीछे वाली गली में मोबाइल की दुकान के आगे कुछ युवकों ने कार लगा दी। मना करने पर वह उसे धमकी देकर चले गए। दोपहर को उपरोक्त युवक अपने साथियों सहित उसकी दुकान पर पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ की। यही नहीं बीच बचाव करने वाले साथ के दुकानदार के कर्मी बूटा सिंह को वह दुकान से घसीटकर बाहर ले आए और उससे मारपीट की।
दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि शहर में गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा गुंडा तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिस कारण गुंडा तत्वों के हौसले बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि मार पिटाई व अपहरण की वीडियो वायरल हुए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक भी गुंडा तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दुकानदार शहर बंद भी कर सकते हैं। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि दुकान कर्मी से पिटाई के मामले में पुलिस कर्मचारी घायल कर्मी के बयान लेने के लिए हिसार गए हुए हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।