फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Furniture market booms, shopkeepers hope for profits

Fatehabad News: फर्नीचर बाजार में तेजी, दुकानदारों को मुनाफे की उम्मीद

Sat, 06 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Furniture market booms, shopkeepers hope for profits
फतेहाबाद की फर्नीचर की दुकान में खरीदारी के लिए रखे गए बैड। संवाद
फतेहाबाद। शादियों के सीजन के साथ ही फर्नीचर बाजार में रौनक बढ़ गई है। इससे कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। बेड, अलमारी, सोफा सेट और डाइनिंग टेबल जैसी वस्तुओं की बिक्री में काफी मांग है।
विज्ञापन


फर्नीचर की दुकानों पर ग्राहकों की काफी आवाजाही बढ़ी है। बेड, अलमारी, सोफा सेट और डाइनिंग टेबल जैसे होम फर्नीचर के सामान की मांग बढ़ी है। बाजार में फेब्रिक्स, कुशनिंग, सनमाइका और पॉलिश जैसे कच्चे माेल और तैयार माल, दोनों की खरीदारी में खासी तेजी आई है, जिससे न केवल बड़े शोरूम बल्कि छोटे कारीगरों को भी अच्छा काम मिल रहा है।
विज्ञापन




फर्नीचर दुकानदार सुनील असीजा, जितेंद्र, प्रेम कुमार, विशाल आदि ने बताया कि ग्राहक अब पुराने डिजाइनों को छोड़कर इंटरनेट और सोशल मीडिया से प्रेरित होकर अपनी पसंद का फर्नीचर बनवा रहे हैं। हालांकि कुछ ग्राहक अभी भी पुराने और कारीगरों के पसंद के अनुसार सामान को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक डिजाइन और स्टाइल के मामले में काफी जागरूक हैं और अक्सर दुकानदारों को ऑनलाइन मिले डिजाइन दिखाकर अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड फर्नीचर का सामान बनाने के लिए कहते हैं। दुकानदारों को भी ग्राहकों की इस बदलती मांग को पूरा करने के लिए नए और आकर्षक डिजाइन स्टॉक में रखने पड़ रहे हैं, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा और विविधता दोनों बढ़ी है।


फर्नीचर कारोबारियों ने शादियों के सीजन से पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी ताकि वे समय पर सामान की डिलीवरी कर सकें। ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए कारीगरों की संख्या बढ़ाई है और स्टॉक भी तैयार रखा है। व्यापारियों का कहना है कि सीजन काफी अच्छा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed