फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Frontline workers left behind, elderly ahead in vaccination

फ्रंटलाइन वर्कर्स रह गए पीछे, टीकाकरण कराने में बुजुर्ग आगे

Thu, 11 Mar 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Frontline workers left behind, elderly ahead in vaccination
कोरोना टीकाकरण पर निगरानी रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। ये नोडल अधिकारी निरीक्षण करेंगे और फीडबैक लेंगे। वहीं टीकाकरण करवाने में फ्रंटलाइन वर्कर्स से अधिक बुजुर्गों ने रुचि दिखाई है। जिले में अभी तक तीनों चरणों के 10313 पात्रों को वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि आंकड़ा बढ़ाने के लिए छुट्टी वाले दिन भी 19 अस्पतालों में सेशन लगाए गए। अहम बात यह है कि बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे है। कुल टीकाकरण में से 16.52 फीसदी बुजुर्गों को पहली डोज लगाई गई है। वहीं 11.25 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग पहले और दूसरे चरण के पात्रों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज भी लगा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने फतेहाबाद जिले में जेएस ग्रेवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ग्रेवाल तीन दिन में निरीक्षण करके रिपोर्ट लेंगे। नोडल अधिकारी नियुक्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुआ टीकाकरण
कुल टीकाकरण - 10313
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई पहली डोज - 4243
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज - 2840
अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई पहली डोज - 1161
अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई दूसरी डोज - 195
गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों ने लगवाई - 170
बुजुर्गों ने लगवाई पहली डोज - 1704
वीरवार को हुआ टीकाकरण
जिले के 19 अस्पतालों में टीकाकरण सेशन लगाए गए
एक स्वास्थ्यकर्मी ने पहली और 35 ने दूसरी डोज लगवाई
दो फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 16 ने दूसरी डोज लगवाई
47 गंभीर पीड़ित मरीजों ने लगवाई पहली डोज
430 बुजुर्गों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर बार-बार पात्र लोगों से अपील की जा रही है कि वह लगवा लें। आशा वर्कर्स और एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है वह अपने क्षेत्र में जाकर बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed