फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   From today till June 22, camps will be organized in villages and cities for family identity card data verification.

Fatehabad News: आज से 22 जून तक गांवों और शहरों में परिवार पहचान पत्र डाटा सत्यापन के लिए लगेंगे शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
From today till June 22, camps will be organized in villages and cities for family identity card data verification.
लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में जिला के नागरिकों की समस्याएं सुनते डीसी राहुल नरवाल।
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र में आ रहीं शिकायतों को दूर करने के लिए अब गांवों में शहरों में भी शिविर लगेंगे, इन शिविरों की शुरुआत शुक्रवार से ही होगी। गांवों के स्कूलों, ग्राम सचिवालयों व शहर के वार्डों में 22 जून तक 368 बूथों की 147 जगहों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नागरिक इन शिविरों के दौरान पीपीपी में जन्मतिथि, आय सत्यापन, वैवाहिक स्थिति, दंपति का नाम ठीक करवाना, दिव्यांग प्रमाणपत्र सत्यापन करवाना, जाति सत्यापन, बैंक खाता, डुप्लीकेट मोबाइल नंबर और बुढ़ापा पेंशन से संबंधित आदि शिकायतों का समाधान करवा सकेंगे। उधर, लघु सचिवालय में चौथे दिन लगे समाधान शिविर में डीसी राहुल नरवाल व एसपी आस्था मोदी ने 77 शिकायतों को सुना। इसमें से 33 पीपीपी से संबंधित रहीं।
विज्ञापन

डीसी ने परिवार पहचान पत्र में डाटा सत्यापन से संबंधित शिविर के दौरान सभी बूथों पर अधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। पीपीपी से संबंधित लंबित डाटा को पूरा करके प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट भी भिजवानी होगी। समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी, ट्रेनी आईएएस आकाश, डीएमसी संजय बिश्नोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों में आईं शिकायतों में से 44 फीसदी का हुआ समाधान
समाधान शिविर में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पानी तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि समस्याएं सुनी गईं। चार दिनों में अब तक 309 शिकायतें समाधान शिविर में आ चुकी हैं। इनमें से 44 फीसदी यानी 139 शिकायतों का मौके पर समाधान हो पाया है। प्रशासन के अनुसार 10 जून को 53 शिकायतें आई, उनमें से 14 का समाधान हुआ। 11 जून को 69 शिकायतें आई, जिसमें से 24 मौके पर समाधान की गई। 12 जून को कुल 110 शिकायतें आई, जिनमें से 68 काे मौके पर निपटाया गया। वीरवार को 77 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 33 का मौके पर समाधान किया गया। इनमें से क्रिड के 71 आवेदन थे, जिनमें से 30 पीपीपी, 3 समाज कल्याण विभाग से संबंधित रही। समाज कल्याण के तीन में से दो तथा प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित एक आवेदन का मौके पर ही समाधान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed