फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   From today, the broom won't be used for 4 days, nor will the garbage truck's bell ring; employees have announced a strike starting August 6.

Fatehabad News: आज से 4 दिन झाड़ू लगेगा न ही बजेगी कचरे वाली गाड़ी की घंटी, कर्मचारियों ने 6 अगस्त से हड़ताल का किया एलान

Wed, 05 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 05 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
From today, the broom won't be used for 4 days, nor will the garbage truck's bell ring; employees have announced a strike starting August 6.
फतेहाबाद। नगर परिषद के कर्मचारी आज से तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों ने शनिवार तक हड़ताल का एलान किया है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था ठप रहेगी। 6, 7 और 8 अगस्त की हड़ताल और रविवार की छुट्टी के कारण चार दिनों तक न तो झाड़ू लगेगा न ही कचरा वाहन घर-घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद में अन्य कामकाज भी प्रभावित रहेगा। नगर परिषद कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के दौरान डोर टू डोर कचरा उठान भी नहीं होने दिया जाएगा। फतेहाबाद शहर से रोजाना 35 से 40 टन कचरा निकलता है। इस कारण शहर में कचरे के ढेर लगने तय हैं।
विज्ञापन

मई माह में भी कर्मचारियों ने 14 दिनों तक हड़ताल की थी। उस दौरान शहर में कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद कचरा उठाने में सफलता नहीं मिली थी। सफाई के अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और गृहकर शाखा जैसे कार्य भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के इकाई प्रधान नरेश राणा ने जानकारी दी। राज्य वरिष्ठ उप-प्रधान रमेश तुषामड़ और जिला प्रधान विजय ढाका ने भी बयान दिया। उन्होंने बताया कि 13 मई को सरकार के साथ वार्ता हुई थी।

इस वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने उन मानी गई मांगों को अब तक लागू नहीं किया है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हड़ताल की जा रही है। प्रदेशभर के पालिका, नगर परिषद और नगर निगम कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed