{"_id":"68028e7038b47ef95d02ac74","slug":"from-houses-to-shops-and-shops-in-dharamshala-colony-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132456-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाटिया कॉलोनी में मकान से गहने और रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाटिया कॉलोनी में मकान से गहने और रुपये चोरी
Fri, 18 Apr 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
भाटिया काॅलोनी में चोरी की घटना के बाद कमरें में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
फतेहाबाद। शहर की भाटिया कॉलोनी में एक मकान से चोर दिनदहाड़े ही लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर घुसे और उसके बाद अलमारी को खोलकर साेने, चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मकान मालिक पूजा सरदाना ने बताया कि उनके पति वीरेंद्र सरदाना हिसार में लोडिंग का कार्य करते है। वह खुद प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। उनकी बेटी गीतिका निजी कार्यालय में नौकरी करती है। शुक्रवार सुबह दोनों मां-बेटी मकान को ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चली गई। दोपहर करीब 12:30 बजे जब उसकी बेटी घर लौटी तो अंदर लगा लकड़ी का गेट टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
पूजा सरदाना ने बताया कि उनके कमरे के अंदर अलमारी रखी हुई है। अलमारी के साथ ड्रेसिंग में अलमारी की चाबी रखी हुई थी। चोरों ने चाबी को खोजकर अलमारी को खोला और वहां डेढ़ तोला सोने की टुकड़ी, डेढ़ की चेन, डेढ़ तोले की अगूंठी आधे तोले सोने के टॉपस व 2 जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का सैट, स्मार्ट वॉच व करीब 8 हजार रुपये चोरी कर ले गए। बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत पुलिस दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।