{"_id":"65560298d419dff86f0caf1e","slug":"friendship-on-instagram-then-betrayal-in-love-fethabad-girl-and-her-father-called-her-home-and-poisoned-her-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार में धोखा: फेतहाबाद में युवती और उसके पिता ने घर बुलाकर दिया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार में धोखा: फेतहाबाद में युवती और उसके पिता ने घर बुलाकर दिया जहर, हालत गंभीर
Thu, 16 Nov 2023 05:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:35 PM IST
सार
फतेहाबाद में युवक को जहर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद उसके साथ फोन पर बात होने लगी। इसके बाद वह तीन से चार बार युवती से उसके घर के बाहर मिला था।
विज्ञापन
Instagram
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार में धोखा देने का मामला सामने आया है। युवती और उसके पिता पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप है। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई और उसके अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। मामले में सदर पुलिस ने युवती और उसके पिता के खिलाफ साजिश के तहत जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। उसकी एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद उसके साथ फोन पर बात होने लगी। इसके बाद वह तीन से चार बार युवती से उसके घर के बाहर मिला था। आरोप है कि युवती उसे घर से भगाकर ले जाने का दबाव डालने लगी। ऐसा न करने पर अपनी जान देने की धमकी देने लगी। इसके बाद उसने 2 नवंबर को उसके घर जाकर उसके पिता को सारी बात बता दी।
विज्ञापन
उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी युवती का पिता घर आया और उसे दूर रहने की धमकी दी। आरोप है कि 13 नवंबर को युवती ने उसे फोन करके घर बुलाया। इसके बाद वह युवती के घर चला गया। वहां पर युवती और उसके पिता थे। दोनों ने प्यार से उसे बिठाया और पीने के लिए पानी लाकर दे दिया।
विज्ञापन
पानी पी लिया और इसके बाद उसे पता चला कि उसमें घास जलाने वाली स्प्रे मिली थी। इसके बाद युवती के पिता ने उसे घर से निकाल दिया। रास्ते में उसे पिता मिल गए और उसे सरदूलगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए। यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने युवक के ब्यान पर आरोपी युवती और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।