{"_id":"6697b651171a92422407167a","slug":"fraudsters-play-pornographic-clips-through-video-calls-fatehabad-welding-mechanic-gets-trapped-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी का नया तरीका: वीडियो कॉल करके ठग चलाते हैं अश्लील क्लिप, फतेहाबाद का वेल्डिंग मिस्त्री जाल में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी का नया तरीका: वीडियो कॉल करके ठग चलाते हैं अश्लील क्लिप, फतेहाबाद का वेल्डिंग मिस्त्री जाल में फंसा
Wed, 17 Jul 2024 05:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:47 PM IST
सार
पीड़ित युवक ने बताया कि वह गांव में ही वेल्डिंग का काम करता है। 11 जुलाई की रात को व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया और वीडियो कॉल करने के लिए कहा गया। मगर, उसने वीडियो कॉल नहीं किया। इसके बाद उसके नंबर पर वीडियो कॉल आई, जिसे उसने उठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के भूना क्षेत्र के एक गांव निवासी वेल्डिंग मिस्त्री को कॉल करके वीडियो बना ली और फिर निर्वस्त्र अवस्था में क्लिप चला दिए। ठगों ने वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकाॅर्ड कर ली। आरोप है कि यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करने और फिर खुद को सीबीआई क्राइम ब्रांच दिल्ली से बताकर वीडियो डिलीट करने के नाम पर 99,700 रुपये ठग लिए। मामले को लेकर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में युवक ने बताया कि वह गांव में ही वेल्डिंग का काम करता है। 11 जुलाई की रात को व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया और वीडियो कॉल करने के लिए कहा गया। मगर, उसने वीडियो कॉल नहीं किया। इसके बाद उसके नंबर पर वीडियो कॉल आई, जिसे उसने उठा लिया। इसके बाद निर्वस्त्र अवस्था में क्लिप चला दिए और वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
12 जुलाई को कॉल आई और खुद को यू-टयूब से संजय सिंह बताते हुए कहा कि वीडियो अपलोड हो रही है, इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और खुद को सीबीआई ब्रांच दिल्ली से बताते हुए कहा कि वीडियो डिलीट करनी है तो 12,600 रुपये फोन पे कर दो। उसने डर के मारे यह राशि भेज दी। इसके बाद ठगों ने वीडियो डिलीट और प्रमाण पत्र देने के नाम पर और ठगी कर ली। करीब 99,700 रुपये ठग लिए गए। 13 जुलाई को एक लाख रुपये की और डिमांड की गई, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन