फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 18 lakh with an elderly woman, case registered against two people

Fatehabad News: बुजुर्ग महिला के साथ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो लोगों पर मामला दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 18 lakh with an elderly woman, case registered against two people
फतेहाबाद। टोहाना निवासी बुजुर्ग महिला के साथ मकान बेचने के नाम पर 18 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। टोहाना के हरपाल चौक निवासी सुरजीत कौर ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी सतीश कॉलोनी निवासी मंजू और ख्यालीराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत कौर ने बताया कि सतीश कॉलोनी में मंजू के नाम मकान है और उसने मकान का सौदा 44 लाख रुपये में किया और इकरारनामा के दौरान साढ़े 8 लाख रुपये लिए गए। रजिस्ट्री करवाने का समय 10 दिसंबर 2023 रखा गया, लेकिन लोन होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई। आरोपियों ने कहा कि लोन क्लीयर करने के लिए 10 लाख रुपये दे दें। उसने 10 लाख रुपये दे दिए। लेकिन लोन क्लीयर नहीं किया गया और न ही रजिस्ट्री करवाई गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed