फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud of Rs 1.38 lakh in the name of booking air ticket to Canada

Fatehabad News: कनाडा के लिए एयर टिकट बुक कराने के नाम पर 1.38 रुपये लाख की ठगी

Sat, 10 May 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.38 lakh in the name of booking air ticket to Canada
फतेहाबाद। कनाडा जाने के लिए एयर टिकट बुक करवाने के नाम पर 1 लाख 37 हजार 428 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर पुलिस ने 8 माह बाद दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी हिसार जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस को सितंबर 2024 में पोर्टल पर ठगी के बारे में शिकायत मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में गांव जांडवाला बागड़ निवासी संदीप ने बताया कि वह ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीद कर बेचने का कार्य करता है। 20 सितंबर 2024 को उसका दोस्त भिवानी निवासी रविंद्र का उसके पास फोन आया। रविंद्र ने कहा कि उसे कनाडा जाने के लिए ऑनलाइन एयर टिकट बुक करवानी है, तुम यह टिकट बुक करवा दो।
विज्ञापन

यह बात उसने अपने गांव के रोहताश को बताई तो उसने कहा कि वह हिसार जिले के गांव बुगाना निवासी विपुल सूरा को जानता है, जो अपने गांव का भांजा है। विपुल सूरा विदेश भेजने एवं ऑनलाइन टिकट बनवाने का काम करता है, जिसका ऑफिस हिसार में डाबड़ा चौक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहताश के कहने पर संदीप ने आईसीआईसीआई बैंक व फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड की फोटो व्हाट्सएप भेज दी। टिकट बुक करने के दौरान दोनों ने ओटीपी मांगा। ओटीपी देने के बाद आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 66,950 व फेडरल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 70,478 रुपये कट गए। जब विपुल से टिकट मांगी तो बहाने बनाने लगा।

काफी दिन बाद भी जब टिकट नहीं मिली तो इस बारे में उसने रोहताश से पूछा। रोहताश ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है। इसी मामले में पुलिस ने अब 8 माह बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed