फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fraud, luring money to double, police, cheating, fatehabad

रुपये दोगुना करने का लालच देकर सवा दो लाख रुपये ठगे

Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
fraud, luring money to double, police, cheating, fatehabad
फतेहाबाद। मोटा मुनाफा देने का लालच देकर ठगी करने के मामले में एक और चिटफंड कंपनी सामने आई है। शहर पुलिस ने भट्टू के गांव ढांड निवासी अजय की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रुपये दोगुने देने का लालच देकर कंपनी के लोगों ने सवा दो लाख रुपये ठग लिए। शहर पुलिस ने आरोपी जिला फाजिल्का निवासी सहदेव, आदमपुर निवासी पंकज सोबती, मैनेजर धमेंद्र मेशराम, सीएमडी पतम चंद्र मेशराम, एमडी बालकिशन अर्जुनवार, सलेश, अतुल अर्जुनवार, पल्लवी अर्जुनवार, जितेंद्र कुशवाहा, महेश भागल, स्वाति कुशवाहा, नितेंद्र कच्छवाहा, शंशेक दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढांड निवासी अजय ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात सहदेव और पंकज सोबती से हुई। आरोपियों ने बताया कि उसके साथियों ने मध्यप्रदेश बालाघाट में वेब सोल्यूशन के नाम से कंपनी खोली हुई है। कंपनी ने हरियाणा में भी ब्रांच खोली है, इसलिए इसे निवेश की आवश्यकता है। कंपनी में जितना निवेश करोगे उसका 10 प्रतिशत 25 दिन तक रोजाना मिलेगा। आरोप है कि उसने लालच में आकर कंपनी के खाते में 2 लाख 25 हजार रुपये 29 अगस्त को डलवा दिए। लेकिन 30 अगस्त को कोई रुपये खाते में नहीं आए तो उसने आरोपियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच खाते की जांच कर रही है इसलिए 25 सितंबर को आएंगे। लेकिन इसके बाद भी रुपये वापस नहीं आए। जब अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि कंपनी भाग गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
मोटा मुनाफा देने का लालच देकर करीब सवा दो लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर कंपनी के आरोपी सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed