फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud in the name of sending two brothers abroad, accused arrested

Fatehabad News: दो भाइयों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of sending two brothers abroad, accused arrested
फतेहाबाद। दो भाईयों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में शहर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आइलेट्स एंड वीजा कंसलटेंसी के नाम से कार्यालय चलता है। उसकी पहचान सुशील कुमार निवासी मोहम्मदपुर रोही के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों भाइयों ने पुर्तगाल और लंदन जाने के लिए आरोपी को 24 लाख रुपये दिए थे। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 6 जनवरी 2024 को गुरुनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी परविंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका चचेरा भाई अरविंद निवासी अहरवां उसके पास रहता है। उन दोनों को विदेश जाना था।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी जान-पहचान सचिन से हुई। सचिन ने उन्हें वर्क व स्टडी वीजा पर उसे पुर्तगाल व उसके भाई अरविंद को लंदन भेजने की बात कही। इसके बाद सचिन ने उन्हें सुशील से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पंचायत भवन के पास मिकाडो आइलेट्स एंड वीजा कंसलटेंसी के नाम से कार्यालय है। उसने दोनों वीजा के लिए 32 लाख 50 हजार रुपये मांगे। इसके बाद उन्होंने कुल 24 लाख रुपये इन लोगों को दे दिए। इसके बाद आरोपी उन्हें विदेश भेजने के नाम पर टाल-मटोल करते रहे और बकाया 8 लाख 50 हजार की डिमांड की।

उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इन्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी सुशील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed