{"_id":"5d223fd28ebc3e6cb56836b0","slug":"fraud-agency-police-hindi-news-fatehabad-fatehabad-news-rtk5032319139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में साझेदार बनाने का झांसा देकर ठगे 16 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में साझेदार बनाने का झांसा देकर ठगे 16 लाख
विज्ञापन
टोहाना। शहर की मोती कोयले वाली गली निवासी राजीव कुमार ने टोहाना निवासी एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर साजिश के तहत 16 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में रोहित, योगेश और अमृतलाल ने उसे बताया कि उनके पास प्रमुख एजेंसी है और कई कंपनियों से उसकी अच्छी लिंक हैं, लेकिन उनके पास पैसे नहीं है। एजेंसी के लिए तुम पैसे लगा दो तो हम अच्छा मुनाफा ले सकते हैं। तब उसने ढाई लाख रुपये उन्हें दे दिए और उसके बाद भी पैसे लेते रहे और 5 प्रतिशत मुनाफा भी देते रहे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उससेे व उसकी पत्नी रजनी से एजेंसी लेने पर पेमेंट करने के नाम पर और कुछ चेक सिक्योरिटी के लिए कई फर्मों में दिए। उसने बताया कि आरोपियों ने कई फर्मों को पेमेंट भी उनके खाते से चेक काट कर दी गई। उस उपरांत भी उससे कई लोगों को पैसे दिलवाए गए काफी दिनों बाद जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो टालमटोल करने लगे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे शक हुआ कि पंकज व रंजीत के नाम से जो प्रनोट दिया गया है, उस पर फर्जी साइन किए गए हैं जो चेक दिया गया वह भी बाउंस हो गया। उसके उपरांत राजीव ने इसकी शिकायत व्यापार मंडल में भी की और आरोपी व्यापार मंडल की बैठक में भी नहीं पहुंचे। उस उपरांत पंचायत की गई। पंचायत में रोहित व योगेश ने पहुंचकर गलती मानी और 16 लाख 22 हजार रुपये जल्द लौटाने का वायदा किया। उस उपरांत जब पैसे मांगे तो आरोपी धमकी देने लगे।
विज्ञापन
उसने बताया है कि अमृतपाल और योगेश ने साजिश रचते हुए रोहित सिंगला से झूठा बयान हल्फिया तैयार करवाया व कमरे में रखवाकर रोहित सिंगला को कहीं पर छिपा दिया गया। उसने बताया कि योगेश सिंगला ने एक झूठी दरखास्त रोहित सिंगला के लापता होने की पुलिस को दी और उस पर झूठे आरोप लगाए गए। इन लोगों ने षड्यंत्र रचकर उसके रुपये हड़पे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।