फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four youths of the colony misbehaved with a retarded youth, case registered

Fatehabad News: मंदबुद्धि युवक के साथ कॉलोनी के ही चार युवकों ने किया कुकर्म, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four youths of the colony misbehaved with a retarded youth, case registered
टोहाना। शहर की एक कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय मंदबुद्धि युवक के साथ उसी की कॉलोनी के तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने कुकर्म कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मंदबुद्धि युवक के परिजनों को जब घटना का पता चला तो लिखित शिकायत चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए सभी चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मंदबुद्धि युवक के पिता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिसमें छोटा बेटा 20 साल का मंदबुद्धि है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कॉलोनी के रहने वाले तीन नाबालिग सहित चार लड़कों ने उसके बेटे के साथ एक शेलर के बरामदे में कुकर्म कर रहे हैं। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करेंगे
टोहाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि मंदबुद्धि युवक के पिता की शिकायत पर तीन नाबालिग सहित चार युवकों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed