फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four year old child died under suspicious circumstances in Hadoli village of Fatehabad

Fatehabad: गांव हड़ौली में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तूड़ी के बरामदे में मिला शव

Sat, 02 Nov 2024 02:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 02:34 PM IST
सार

गांव के गुरुद्वारे में भी बच्चे के गायब होने की मुनियादी भी करवाई गई। रात्रि करीब 9 बजे  मंगा के घर के पीछे बने तूड़ी वाले बरामदें में ही दिव्यांश मृत हालत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Four year old child died under suspicious circumstances in Hadoli village of Fatehabad
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव हड़ौली में शुक्रवार शाम को चार वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे का शव घर के पास ही तूड़ी के बरामदे से बरामद हुआ है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई व सीन ऑफ क्राइम, डीएसपी संजय बिश्रोई टीम के साथ मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक गांव हड़ौली निवासी पेंटर मंगा किसी काम को लेकर शहर रतिया आया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और बड़ा बेटा अर्षदीप तथा 4 वर्षीय बेटा दिव्यांश घर पर थे। बताया गया है कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दीपावली के त्यौहार के चलते पेंटर मंगा की पत्नी गांव में पीर पर माथा टेकने चली गई तथा दिव्यांश घर के पास थोड़ी दूरी किसी परिचित के घर में खेलने चला गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही जैसे ही मंगा की पत्नी घर वापिस आयी तो दिव्यांश को घर में न देखकर आसपास पता किया तो पता चला कि जिस घर में वह खेलने गया था उसे घर से थोड़ी देर पहले ही अपने घर चला गया। काफी तलाश के बाद दिव्यांग का पता नहीं चला। वहीं गांव के गुरुद्वारे में भी बच्चे के गायब होने की मुनियादी भी करवाई गई। रात्रि करीब 9 बजे  मंगा के घर के पीछे बने तूड़ी वाले बरामदें में ही दिव्यांश मृत हालत में पड़ा मिला और उसके मुंह पर प्लास्टिक डाला हुआ था और मुंह से उल्टी भी बाहर कपड़ों पर गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांश का शव बरामद होने पर गांव के सरपंच को जानकारी दी गई इसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा बाद में डीएसपी संजय बिश्नोई, सीन ऑफ क्राइम की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं पुलिस ने मामले में मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर का मामला दर्ज कर मामले में तीन टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की है। टीम गांव में घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज औश्र मृतक बच्चे के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।


पुलिस जांच में जुटी
मृतक दिव्यांश गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। सदर थाना प्रभारी ओम प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच और पोस्टमार्टम के पश्चात ही हत्या की स्पष्ट पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed