Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four samples from the stock found in the warehouses have already failed testing.

Fatehabad News: गोदामों में मिला स्टॉक की जांच में पहले ही चार सैंपल फेल

Sun, 01 Nov 2026 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Four samples from the stock found in the warehouses have already failed testing.
फतेहाबाद में सैंपल लेते हुए अ​धिकारी स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। दीपावली से पहले दुकानों में मिठाइयों का स्टॉक बढ़ने लगा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में दुकानों पर बड़ी मात्रा में मिठाइयां मिली हैं। वहीं पहले लिए गए सैंपलों में चार के सब स्टैंडर्ड मिलने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

त्योहार से करीब 15 दिन पहले ही मिठाई विक्रेताओं ने बर्फी, गुलाब जामुन और रसगुल्लों का स्टॉक तैयार करना शुरू कर दिया था। अब त्योहार में सात दिन शेष हैं। जांच में सामने आया है कि पिछले करीब सात दिनों से मिठाइयों का स्टॉक किया जा रहा है। इनकी सप्लाई पंजाब और राजस्थान तक की जा रही है।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने फतेहाबाद शहर और गांव बीघड़ में मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि राठी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खोया, गुलाब जामुन, मिल्क केक, खोया बर्फी, रसगुल्ला और खोया पेड़ा के एक-एक सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी छह सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम को दुकानों पर काफी मात्रा में मिठाइयों का स्टॉक भी मिला। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट से बचने के निर्देश दिए।
-----------


पहले की जांच में घी, पनीर और खोया के नमूने फेल
विभाग की पिछली कार्रवाई के दौरान लिए गए 49 खाद्य पदार्थों के सैंपलों में से अब तक 10 की रिपोर्ट आई है। इनमें चार सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। इनमें एक घी, दो पनीर और एक खोया का नमूना शामिल है। यानी जांच में इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। शेष सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे में त्योहार के दौरान बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है।

-

त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। शेष सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद उनकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।
- रवि राठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

- फोटो नंबर 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article