फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four people riding a bike were injured in a car collision

Fatehabad News: बाइक रेहड़ा सवार चार लोग कार की टक्कर से घायल

Thu, 26 Jun 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four people riding a bike were injured in a car collision
भूना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सीडेंट में घायल लोगों का उपचार करते हुए चिकित्सक 
भूना। नाढोड़ी रोड पर विश्वास स्कूल के पास वीरवार रात पौने 9 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक रेहड़ा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भूना निवासी बलविंदर सिंह सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में बलविंदर सिंह (42), पूजा (18), मूर्ति (60) और सुनील कुमार (35) शामिल हैं। सभी लोग नाढोड़ी गांव के पास एक खेत में धान की पौध लगाने के बाद बाइक रेहड़ा में बैठकर भूना लौट रहे थे। रेहड़े में पशुओं का चारा भी लदा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ा सड़क पर पलट गया। कार ने तीन लोगों को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चारों घायल सड़क पर तड़पते रहे। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में बाइक रेहड़ा पूरी तरह टूट गया। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed