{"_id":"61a119abad4f1662207bbd1a","slug":"four-new-dengue-victims-found-figure-reached-980-fatehabad-news-hsr6178951134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए डेंगू पीड़ित मिले, आंकड़ा 980 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए डेंगू पीड़ित मिले, आंकड़ा 980 पहुंचा
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करती टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा अभी टला नहीं है। जिले में डेंगू के चार नए केस मिले हैं, आंकड़ा 980 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1790 घरों में सर्वे किया, इस दौरान 13 घरों में लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर के अशोक नगर में 11 और 14 वर्षीय लड़कियां, गांव अहरवां में 25 वर्षीय युवती और फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी 27 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिला है।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले में डेंगू के मात्र 10 ही सैंपल लिए हैं। अब तक जिले में 4019 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 980 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में अब तक 4.47 लाख घरों में सर्वे हो चुका है, इस दौरान 5453 घरों में लारवा मिला है।
6 सालों में 766 केस मिले, इस बार एक साल में 980 मरीज
डेंगू को लेकर वर्ष 2021 पिछले सालों में मिले कुल मरीजों के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। 2015 से 2020 तक जिले में डेंगू के 766 कुल केस मिले लेकिन इस बार एक साल में ही अब तक 980 केस मिल चुके हैं। डेंगू मरीजों के मिलने का फिलहाल सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
कोट
डेंगू फिलहाल कंट्रोल में है, शुक्रवार को चार नए केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और घरों में लारवा न पनपने दें। डेंगू को लेकर लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी