फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four new cases of dengue found, including a nine year old boy, larvae found in 13 houses

Fatehabad News: नौ साल के बालक समेत डेंगू के चार नए केस मिले, 13 घरों में मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Four new cases of dengue found, including a nine year old boy, larvae found in 13 houses
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर गमलों में लारवा की जांच करते हुए स्वाथ्यकर्मी
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को नौ साल के बच्चे समेत डेंगू के चार नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है। बुधवार को सर्वे के दौरान भी 13 घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भोडिया खेड़ा निवासी 26 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के डेरेवाला मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय युवती, भट्ठा कॉलोनी निवासी 9 वर्षीय बच्चा, गांव सरवरपुर निवासी 18 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। सिविल सर्जन कार्यालय ने टीमों को संबंधित मरीजों के घरों व आसपास क्षेत्र में सर्वे करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

2738 जगहों पर मिल चुका है लारवा
डेंगू पर कंट्रोल के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल माह से रेपिड फीवर सर्वे करवाया जा रहा है। अब तक टीमें 326234 जगहों का सर्वे कर चुकी हैं। इस दौरान 2738 जगहों पर लारवा मिला है। टीमों के मुताबिक घरों में पानी की टंकी, कूलर, गमलों और फ्रिज ट्रे में लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सालों में डेंगू के ये मिल चुके हैं केस
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना।
- अचानक तेज सिर दर्द होना।
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पीछे दर्द होना।
--------
डेंगू को लेकर जिले में लगातार सर्वे चल रहा है और लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच जरूर करवाएं। नागरिक अस्पताल में जांच की सुविधा निशुल्क है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article