फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four henchmen of a gang stealing oil from transformers arrested

ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Four henchmen of a gang stealing oil from transformers arrested
टोहाना/जाखल। सीआईए टोहाना ने ट्रांसफार्मरों में से तेल चोरी करने वाले गिरोह के चार गुर्गों को काबू किया है। इस मामले में पुलिस ने पिकअप सवार युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी में रखा ट्रांसफार्मरों से चोरी किया गया 500 लीटर तेल बरामद किया है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम गांव जमालपुर निवासी अनिल, विक्की, रमन व बठिंडा के बंगी नगर निवासी संतोष शर्मा बताया है। चारों के खिलाफ थाना जाखल में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए टोहाना इंचार्ज एसआई हरफूल सिंह की टीम में शामिल एचसी गुरमिंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान तलवाड़ा मोड़ पर पुलिसकर्मियों ने पिकअप गाड़ी को शक के आधार पर रोका। पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी में सवार युवकों से पूछताछ की। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 50-50 लीटर की 10 कैनी बरामद हुई, जिनमें करीब 500 लीटर चिकनाई युक्त तरल पदार्थ था। इस बारे में जब गाड़ी सवार युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह ट्रांसफार्मर का तेल है जो उन्होंने रत्ताखेड़ा, लाली, कलोठी के खेतों में लगे ट्यूबवेलों के ट्रांसफार्मरों में से चोरी किया है और बठिंडा बेचने के लिए जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed