फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four feet of water descended from the highway at Hanspur Chowk, the situation can improve in two days

Fatehabad News: हांसपुर चौक पर हाईवे से चार फुट तक उतरा पानी, दो दिन में सुधर सकते हैं हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four feet of water descended from the highway at Hanspur Chowk, the situation can improve in two days
फतेहाबाद। शहर के हांसपुर चौक हाईवे पर चार फुट तक पानी उतर गया है। आधी सड़क अब साफ नजर आने लगी है। हालांकि अभी भी हाईवे पर सडक़ दो से ढाई फुट तक पानी है। हालांकि दो से तीन दिन में हाईवे से पानी उतरने की उम्मीद है। हालांकि अभी हाईवे शुरू होने में समय लग सकता है। बाढ़ के पानी के चलते हाईवे वन वे हो गया था और इसके बाद प्रशासन ने डिवाइडर पर पांच से छह फुट तक बांध बनाकर शहर में पानी आने से रोका है।
विज्ञापन

वहीं माजरा रोड की तरफ हाईवे पर अभी भी तीन से चार फुट तक पानी है। अंडरब्रिज के नीचे प्रशासन ने दो बांध बना रखे है। इसमें एक बांध पक्की दीवार बनाकर बना रखा है। अंडरब्रिज की दीवार से पानी निकासी के चलते बुधवार रात को चार से पांच फुट तक पानी इकट्ठा हो गया। इसके चलते अधिकारियों में हड़कंप मच गया और रात को ही मोटर के जरिए पानी निकाला गया। रात को ही सूचना मिलने पर नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, ईओ ऋषिकेश चौधरी समेत कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed