{"_id":"65297ca66e87d548e80d2206","slug":"four-dengue-victims-including-a-10-year-old-girl-were-found-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-6929-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 10 साल की बालिका समेत चार डेंगू पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 10 साल की बालिका समेत चार डेंगू पीड़ित मिले
Fri, 13 Oct 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद।
डेंगू का खतरा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 10 साल की बालिका समेत चार डेंगू पीड़ित मिले हैं, इसमें एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 52 तक पहुंच गया है। शनिवार को अस्पतालों में ओपीडी में 37 आशंकित मरीज मिले हैं। विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना के गुप्ता कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, टोहाना के जैन गली निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव खाई निवासी 21 वर्षीय युवक और फतेहाबाद के इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय बालिका डेंगू पीड़ित मिली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग लारवा को खत्म करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे करवा रहा है। विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 2699 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान 11 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक 199334 जगहों पर टीमें सर्वे कर चुकी है। सर्वे के दौरान 2699 जगहों पर लारवा मिल चुका है। विभाग 2674 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है।
डेंगू से बचाव के लिए ये करें
सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु और पक्षियों के पानी के बर्तन एक बार अवश्य खाली करें, कूलर उपयोग में न आए तो रगड़ कर सुखाकर रख दें। छतों पर रखी पानी की टंकियों ढक्कन लगाकर बंद कर दें। शरीर को ढककर रखे और मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
ये न करें
अपने घर व कार्यालय के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरें गड्ढों में मिट्टी भर दें। घर की छत पर व आसपास टायर, ट्यूब, खाली डिब्बे, पॉलीथिन के लिफाफे खुले में न फेंके। हैंड पंप व नल के आसपास पानी जमा न होने दें। यदि कूलर उपयोग में नहीं आ रहा है तो उसमें पानी एकत्र न होने दें। खुद दवा न खाएं, एसप्रीन, ब्रूफीन दवाइयों का सेवन न करें।
इन साल इतने मरीज मिले
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 52
डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अगर लक्षण दिखें तो डेंगू की जांच जरूर करवाएं। अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ