फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four accused arrested in Rs 83 lakh fraud case

Fatehabad News: 83 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in Rs 83 lakh fraud case
फतेहाबाद/जाखल। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने चावल निर्यात के नाम पर 83 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक छह आरोपी पकड़ चुकी है। पुलिस ने करनाल निवासी तेजपाल गर्ग, अंकुर गर्ग, साहिल गर्ग और मीनू रानी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इकॉनोमिक सेल फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने अमर जिंदल को विदेश में बासमती चावल के निर्यात का झांसा दिया था। इस सौदे के तहत, विभिन्न तिथियों पर ट्रकों के माध्यम से कुल 1499.70 क्विंटल बासमती चावल मंगवाया था।
विज्ञापन

इसकी कुल कीमत लगभग 83 लाख 67 हजार 727 रुपये थी। माल की डिलिवरी होने के बावजूद, आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार संपर्क करने पर टालमटोल की गई और बाद में कथित तौर पर धमकियां भी दी गईं। निरीक्षक संदीप सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दस्तावेजी रिकॉर्ड, ट्रांसपोर्ट विवरण, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों एवं लेन-देन से जुड़े पहलुओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed