फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four accused arrested in elderly murder case

बुजुर्ग हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in elderly murder case
भट्टूकलां के प्रताप नगर में 25 जनवरी की रात को जलवा पूजन के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद बुजुर्ग रामानंद की हुई हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी भट्टूकलां के प्रताप नगर निवासी धीरज उर्फ भांजा, विकास, राहुल उर्फ शातर, भट्टूकलां निवासी अजय उर्फ धोलू को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पुलिस ने को कोर्ट में पेश किया यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या, मारपीट के साथ-साथ चोरी की धारा भी जोड़ दी है। मामले में घायल सोनू ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल और पांच हजार रुपये भी चोरी कर लिये थे। इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने कमल की शिकायत पर राहुल, धोलू, मोनू, धीरज, सुरेंद्र व विकास के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कमल ने आरोप लगाया था कि उसका लड़का होने की खुशी में घर पर जलवा पूजन का कार्यक्रम था। 25 जनवरी की रात को जलवा पूजन कार्यक्रम खत्म होने के बाद रिश्तेदारों को विदा कर रहे थे, इस दौरान घर के सामने आरोपी आकर खड़े हो गए। जब उन्हें रोका गया तो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान नाना रामानंद बीच बचाव करने के लिए आ गए तो आरोपियों ने छाती में ईट मार दी। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमले में उसके रिश्तेदार सोनू और रवि को भी चोटें लगी थी।
विज्ञापन

मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में हत्या के साथ-साथ चोरी की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनदीप सिंह, थाना प्रभारी, भट्टूकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed