फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fountain start after 5 years on favvara chowk in Fatehabad

अब नींद खुली...ट्रांसमीटर में गड़बड़ी के चलते पांच साल से बंद था फव्वारा चौक का फव्वारा, दस मिनट में मरम्मत के बाद शुरू

Wed, 05 Feb 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fountain start after 5 years on favvara chowk in Fatehabad
पांच साल बाद शुरू हुआ फव्वारा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। इसे नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही की इंतहा कहें या अनदेखी, पांच से बंद पड़ा शहर के फव्वारा चौक का फव्वारा दस मिनट में मरम्मत के बाद चल गया। हालांकि फिलहाल इसमें रंगीन पानी या लाइट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। मिस्त्री ने 10 मिनट के अंदर ही फव्वारे की ट्रांसमीटर सेटिंग को सही कर दिया। रविवार को फ्रेंड्स एवं नेचर फाउंडेशन ने फव्वारे को चलवाने की मांग की थी। वहीं स्माइल बीट्स एसोसिएशन ने भी सीएम व डिप्टी सीएम को ट्वीट कर इसे चलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद प्रशासन ने फव्वारा ठीक करने के लिए मिस्त्री को बुलाया और उसने जब फव्वारे का मीटर खोलकर उसके ट्रांसमीटर को चैक किया तो उसमें गड़बड़ी थी। इसके चलते पानी फव्वारे के रूप में आना बंद हो गया था। मेकेनिक ने महज दस से बारह मिनट के अंदर ही फव्वारे की ट्रांसमीटर सेटिंग सही कर दी।
विज्ञापन

रविवार को फ्रेंड्स एवं नेचर फाउंडेशन के सदस्यों ने फव्वारा चौक पर सफाई अभियान चलाकर फव्वारे की चहारदीवारी पर लगे पोस्टरों को साफ किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल से भी उन्होंने फव्वारे को दोबारा शुरू करने की मांग रखी थी। नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने जल्द इसे दोबारा शुरू करवाने की बात कही थी। उधर स्माइल बीट्स एसोसिएशन के तरुण मेहता ने भी इस मामले में सीएम, डिप्टी सीएम व मंत्री अनिल विज को एक ट्वीट किया था। इसके बाद मंगलवार को आखिर पांच साल बाद इस फव्वारे की मरम्मत करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फव्वारा चौक का फव्वारा शुरू कर दिया है। पहले यही लग रहा था कि ये फव्वारा अंदर से ज्यादा खराब हो गया है, लेकिन ट्रांसमीटर ठीक करने में कम समय ही लगा। बाकी फव्वारों की भी जांच करवाई जाएगी। - दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed