{"_id":"6165c79b8ebc3e628c15e276","slug":"fountain-chowk-became-garbage-chowk-garbage-rises-from-here-in-the-afternoon-fatehabad-news-hsr614265226","type":"story","status":"publish","title_hn":"फव्वारा चौक बना कूड़ा चौक, यहां से दोपहर बाद उठता है कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फव्वारा चौक बना कूड़ा चौक, यहां से दोपहर बाद उठता है कचरा
विज्ञापन
शहर का मुख्य चौक होने के बावजूद यहां पर कचरे का ढेर लगा है।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर में कचरे की समस्या को लेकर जितनी भी शिकायतें और प्रदर्शन कीजिए, समाधान नहीं होगा। नप कर्मचारियों को जिस समय कचरा उठाना वो उसी समय उठाएंगे, बेशक शहर का मुख्य चौक क्यों न हो। ये ही हाल शहर के फव्वारा चौक के है, जो अब कूड़ा चौक बन चुका है। यहां से नगर परिषद कर्मचारी दोपहर एक बजे के बाद कचरा उठा रहे हैं। हालात ये हैं कि दुकानदारों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है।
त्योहार के सीजन में शहर जहां सुंदर दिखना चाहिए वहीं नगर परिषद कर्मचारी फव्वारा चौक पर कचरा एकत्रित करके डंपिंग साइट बना दी है। नगर परिषद के कर्मचारी सुबह शहर के हंस मार्केट, चार मरला कॉलोनी, मोबाइल मार्केट, थाना रोड से कचरा इकट्ठा करके फव्वारा चौक पर डाल रहे हैं। इसके बाद दोपहर बाद यहां से कचरा उठाया जा रहा है। मेन बाजार होने के कारण हालात खराब हो चुके हैं। हालांकि नप अधिकारी मंगलवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे लेकिन वे खुद गंभीर नहीं हैं।
कचरे के ढेर के कारण ट्रक और गाड़ी में टक्कर, फिर हुआ हंगामा
फव्वारा चौक पर मंगलवार सुबह एक ट्रक ने कार को साइड मार दी। हालांकि जान-माल का नुकसान होने से मामला टल गया, लेकिन कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक राकेश मेहता ने बताया कि एक तो ट्रक उलट दिशा से आ रहा था, दूसरा यहां कचरा पड़ा है, जिस कारण वे बचाव के लिए अपनी कार को साइड में नहीं कर पाए।
विज्ञापन
डीसी के सामने रखा मुद्दा, बोले- करवाएंगे समाधान
फव्वारा चौक पर लगे कचरे के ढेर को लेकर मीडिया ने पत्रकार वार्ता में मुद्दा रखा और वीडियो दिखाई। वीडियो देखने के बाद उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा नगर परिषद अधिकारियों को इस संबंध में सख्त आदेश दिए जाएं कि यहां पर कचरा इकट्ठा न होने दें।
कोट
नगर परिषद कर्मचारी सुबह फव्वारा चौक पर कचरा डाल देते हैं, इसके बाद यहां से दोपहर बाद उठाया जाता है। कई बार नप कर्मचारियों का कहा जा चुका है कि यहां पर डंपिंग साइट न बनाएं। दुकानदारों का दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो गया है।
- अमित, दुकानदार।
कोट
नप कर्मचारी आसपास की गलियों का कचरा इकट्ठा करते हैं और उसे यहां फेंक देते हैं। फव्वारा चौक का तो प्रशासन सुधार नहीं कर पाया है लेकिन यहां पर डंपिंग साइट जरूर बना दिया गया है। इसको लेकर कई बार प्रदर्शन और शिकायतें की जा चुकी है लेकिन कोई असर नहीं है।
- आशीष, दुकानदार।