फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Tohana MLA Karam Singh Dangra passed away

Haryana: पूर्व विधायक कर्म सिंह का निधन, 104 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, बेटे ने दी मुखाग्नि

Tue, 21 Jan 2025 05:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

कर्म सिंह डांगरा का जन्म 14 अगस्त 1920 को गांव डांगरा में हुआ और 1963 में गांव के सरपंच चुने गए। कर्म सिंह अपनी ईमानदारी व मेहनत के बल पर कई वर्षों तक सरपंच रहे। वर्ष 1977 में टोहाना हल्के से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने।

विज्ञापन
Former Tohana MLA Karam Singh Dangra passed away
अपने पोते के साथ कर्म सिंह डांगरा - फोटो : संवाद

विस्तार

लगभग 48 साल पहले टोहाना के विधायक बने कर्म सिंह डांगरा का सोमवार रात तीन बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 104 वर्ष के थे। पूर्व विधायक पिछले दो दिन से बीमार होने के कारण हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक करम सिंह का पैतृक गांव डांगरा में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र रमेश कुमार ने मुखाग्नि दी। कर्म सिंह 1977 में टोहाना के विधायक बने थे। इस दौरान क्षेत्र के अनेक दलों से राजनेता, सामाजिक, धार्मिक और संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर पूर्व विधायक के श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक के अंतिम संस्कार में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, कांग्रेस नेता निशान सिंह, इनेलो नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह, सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर गिल, गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। सभी नेताओं ने पूर्व विधायक के जीवन को सादगी और ईमानदारी से भरा बताया।
विज्ञापन




राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि वे आसपास स्वच्छता को पसंद करते थे। इसलिए स्वयं अपना कार्य करते थे। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि गांव डांगरा की पहचान पूर्व विधायक कर्म सिंह के कारण पूरे हरियाणा में थी। वहीं निशान सिंह ने कहा उनके साथ कार्य करने के दौरान जीवन में बहुत कुछ सीखने की मिला, उनके जीवन से टिकाऊपन सीखने को मिलते है क्योंकि उन्होंने किसी भी स्थिति में अपना आपा नहीं खोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक कर्मसिंह के पोते रमेश कुमार व सत्यवान डांगरा ने बताया कि उनके दादा का जीवन पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के समय से संघर्ष का रहा है तथा समाजहित के कार्य किए हैं। उनके दादा 1950 से 1986 तक हिसार सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर रहे। 1968 से 1969 तक हिसार सेंट्रल कोऑपरेटिव के चेयरमैन बने, 1952 से 1957 तक गांव डांगरा के पंचायत सदस्य रहे, 1951 से 1953 तक सेशन जज हिसार के एस्सेर रहे, 1956 से 1961 तक एडवाइजर कमेटी के सदस्य रहे, 1950 से 1971 तक गांव डांगरा के सरपंच चुने गए, 1960 से 1971 ब्लॉक समिति टोहाना के सदस्य चुने गए, 1960 से 1970 तक मार्केट कमेटी टोहाना के सदस्य, 1971 से 1976 तक मार्केटिंग सोसाइटी टोहाना के डायरेक्टर चुने गए, 1972 से 1977 तक ग्राम पंचायत डांगरा के सदस्य रहे।


1977 से 1082 तक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जनता पार्टी से टोहाना विधानसभा से विधायक रहे। 1982 में चौ. देवी लाल पार्टी के हिसार जिला अध्यक्ष रहे। 1986 मे चौ. देवी लाल के आह्वान पर न्याय युद्ध में दिल्ली तक पैदल यात्रा की और 1987 से 1988 तक हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किये गए व 1989 से 1991 तक पार्टी के स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 1988 से 1992 तक नेशनल सीड कॉर्पोरेशन आफ इंडिया के डायरेक्टर रहे, 1992 से अब तक पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed