फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Sarpanch representative arrested in land dispute case

Fatehabad News: जमीन विवाद मामले में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch representative arrested in land dispute case
फतेहाबाद। शहर के बाईपास पर माजरा रोड के पास जमीन विवाद मामले में पुलिस ने आरोपी गांव बड़ोपल के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र पूनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अम्बरदीप सिंह की कोर्ट में पेश किया। यहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले में अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पिछले दिनों शहर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर आकर जमीनी विवाद में गाली-गलौज किया और मारपीट की। मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र पूनिया को गिरफ्तार करके कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी जोगिंद्र पूनिया को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed