{"_id":"5b5eb7abd558defa49ae53cec9a2b936","slug":"former-sarpanch-arrested-in-charge-of-corruption-found-20-5-lacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान सरपंच गिरफ्तार, 20 लाख 50 हजार की नकदी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान सरपंच गिरफ्तार, 20 लाख 50 हजार की नकदी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से 20 लाख 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सरपंच, नंबरदार सहित 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
जिसके तहत पुलिस ने अब तक फर्जी मालकिन बनी महिला के अलावा 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मामले के 2 अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
क्या है मामला
पुलिस को दी शिकायत में गांव मताना निवासी इंद्र कुमार ने बताया था कि ढिंगसरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुखदेव उसके पास आया और उसे गांव बीजालांबा रकबा जांडवाला सौत्र में जमीन ठीक रेट पर दिलाने की बात कही।
आरोप था कि बीजालांबा ढाणी में 5 एकड़ 2 कनाल जमीन का सौदा सुखदेव सिंह ने 1 करोड़ 53 लाख में करा दिया। सौदे के दौरान उसने पूरी अदायगी भी कर दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि यह जमीन बीजालांबा निवासी कमला देवी के नाम थी, लेकिन उसके सामने दरियापुर निवासी निर्मला देवी को जमीन की मालकिन कमला बनाकर दिखाया।
विज्ञापन
इसकी शिनाख्त विनोद कुमार सरपंच, दलीप नंबरदार जांडवाला सौत्र, लीलू राम ढाणी ईसर, हरपाल ढाणी ढोबा, रवि जाट हंस कालोनी, राजू ढाणी बीजालांबा, प्रॉपर्टी डीलर सुखदेव सिंह ढिंगसरा, गौरी शंकर ढिंगसरा, बगड़ावत चंद्रावल व अमित आदि ने निर्मला की शिनाख्त कर दी और फर्जी रजिस्ट्री करवाकर 1 करोड़ 53 लाख की धोखाधड़ी कर दी।
पुलिस ने इस मामले में उक्त आरोपियों के अलावा कमला देवी के खिलाफ भी धारा 419, 420, 467, 468, 120 बी व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
क्या कहते हैं एसएचओ
रतिया एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड के तहत करीब 20 लाख 50 हजार रुपये की राशि बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस इससे पहले निर्मला देवी दरियापुर, प्रॉपर्टी डीलर सुखदेव सिंह, गौरी शंकर, सरपंच की माता कमला देवी, रवि कुमार, रामेश्वर, बगड़ावत व राजबीर उर्फ राजू व लीलू राम ढाणी ईसर को गिरफ्तार कर चुकी है।
इनके कब्जे से करीब 26 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले के नामजद आरोपी अमित फौजी व ढाणी ईसर के हरपाल सिंह अभी भी उनकी पकड़ से बाहर हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।