फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former Sarpanch and two women died before Corona infection

कोरोना संक्रमण से पूर्व सरपंच और टोहाना की दो महिलाओं की मौत, डॉक्टर दपंत्ति व उप सिविल सर्जन की नौकरानी समेत 15 पॉजिटिव

Tue, 01 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch and two women died before Corona infection
कोरोना संक्रमण का जिले में कहर बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के कारण मौत की सं या भी बढने लगी है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक साथ तीन मौते हुई हैं। गांव नकटा के पूर्व सरपंच सर्वजीत सिंह तथा टोहाना के रामनगर निवासी महिला पुष्पा रानी और राजरानी की मौत हो गई। महिला पुष्पा रानी की रविवार देर रात को ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और सुबह मौत हो गई। इसके अलावा जिले में सोमवार को 15 संक्रमण के मामले आए हैं। इसमें उप सिविल सर्जन डॉ.संगीता अबरोल की नौकरानी भी शामिल है। सोमवार को जिले में कोरोना मरीजों की कुल सं या 941 हो गई है। इसमें से 328 मरीज सक्रिय है। अहम बात यह है कि कोरोना के बढ़ते केसों के बाद जिले में सोमवार केा 950 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव नकटा के पूर्व सरपंच सर्वजीत सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इसके चलते मोहाली और अब हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां पर डॉक्टरों ने कोरोना टेस्ट किया था सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा टोहाना के रामनगर निवासी महिला पुष्पा की रिपोर्ट रविवार रात को पॉजिटिव आई थी। महिला को फतेहाबाद के कोविड हेल्थ सेंटर लाया गया। यहां पर सोमवार सुबह मौत हो गई। महिला का पति हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है। इसके अलावा महिला के दामाद और बेटी कोरोना संक्रमित है। महिला को सांस की तकलीफ रहती थी। इसके अलावा टोहाना के राजनगर निवासी महिला राजरानी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। तीनों का संबंधित क्षेत्र नप टीम ने पीपीई किट डालकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती समेत 15 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जांच के दौरान शहर के बगीची मोहल्ला निवासी महिला संक्रमित मिली है। महिला उप सिविल सर्जन की नौकरानी है। चार मरला कॉलोनी निवासी एक युवक संक्रमित मिला है। गांव अहरवां में एक महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा टोहाना डॉक्टर दंपत्ति, गांव जल्लोपुर और गाजूवाला में एक-एक युवक, भूना की पुरानी धर्मशाला के पास एक महिला, गांव खाराखेड़ी में एक युवक तथा मॉडल टाउन टोहाना में एक युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed