{"_id":"68a368444be72ac2c90ba50a","slug":"former-players-will-get-khelo-india-centers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-138791-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व खिलाड़ियों को मिलेंगे खेलो इंडिया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व खिलाड़ियों को मिलेंगे खेलो इंडिया केंद्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास व प्रोत्साहन के लिए खेलो इंडिया लघु केंद्र योजना प्रारंभ की गई है। केंद्र खोलने के इच्छुक खिलाड़ी 22 अगस्त तक निर्धारित आवेदन पत्र भरकर जिला खेल कार्यालय भोडिया खेड़ा स्टेडियम, में जमा करवा सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी विष्णु दास ने बताया कि योजना के अंतर्गत पूरे देश में चार वर्ष की योजना में 1000 केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इन खेल केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों के माध्यम से किया जाएगा। यह केंद्र ओलंपिक में खेले जाने वाले 14 खेलों में स्थापित किए जा सकते हैं। इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साईक्लिंग, फैंसिंग, हॉकी, जूडो, रोईंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टेनिस, वेट लिफ्टिंग व कुश्ती खेल शामिल हैं।
फुटबॉल, वुशू व अन्य परंपरागत खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चयनित खेलो इंडिया केंद्रों को केंद्र सरकार की ओर से चार वर्ष के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों की पहचान स्थापित प्रशिक्षक के रूप में होने से वे स्वयं के संसाधनों से अपने केंद्र का संचालन भविष्य में निरंतर कर सकेंगे।
विज्ञापन
चयनित खेलो इंडिया केंद्र को केंद्र सरकार की ओर से एकमुश्त राशि 5 लाख रुपये खेल मैदान के रख-रखाव, खेल उपकरण, खेल किट आदि के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पूर्व चैंपियन खिलाड़ी इन केंद्रों के लिए अपना प्रस्ताव भेज सकते हैं।