फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Former CM's rally in Fatehabad today

Fatehabad News: फतेहाबाद में पूर्व सीएम की रैली आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Former CM's rally in Fatehabad today
अनाज मंडी में रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचीं एसपी आस्था मोदी।
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी के शेड के नीचे भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन में वीरवार शाम को रैली करेंगे। रैली दोपहर बाद 4 बजे शुरू होगी। किसानों की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री के विरोध की आशंका के चलते डीसी राहुल नरवाल व एसपी आस्था मोदी ने तीन प्रमुख किसान संगठनों के नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में किसान नेताओं को विरोध नहीं करने के लिए समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कुछ सख्ती भी दिखाने का प्रयास किया। किसान संगठनों के नेताओं से बैठक के बाद शाम को एसपी आस्था मोदी ने पुलिस के अधिकारियों के साथ रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ प्लानिंग की। एसपी ने अधिकारियों को रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। हालांकि, अनाज मंडी के शेड के नीचे रैली इसलिए ही रखी गई है क्योंकि यहां सुरक्षा संबंधी ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। शेड के नीचे आने के लिए दो तरफ से रास्ते हैं, जहां चेकिंग के लिए पुलिस प्रशासन आसानी से व्यवस्था कर सकेगा।
विज्ञापन


हम तो 18 सवाल पूछना चाह रहे
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह व सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि वे किसी प्रकार का विरोध नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ भाजपा नेताओं से किसानों से जुड़ी मांगों के 18 सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के लिए कोई अलग से कानून नहीं हैं, जो उन्हें सवाल पूछने से रोका जाता है या दिल्ली नहीं जाने दिया जाता। वीरवार को भी किसान एकजुट होकर फतेहाबाद में आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपने सवाल पूछने जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भाजपा की ओर से वीरवार को अनाज मंडी के शेड के नीचे रैली रखी गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर, विधायक दुड़ाराम, विधायक लक्ष्मण नापा सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। रैली की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।
-अशोक जाखड़, जिला महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed